नगर भ्रमण पर निकले बाबा अचलनाथ, फूलों और गुलाल से खेली होली

Mar 08 2026

ग्वालियरं। बाबा अचलनाथ रंगपंचमी पर नगर भ्रमण पर निकले। डीजे और बैंड की धुनों पर चल समारोह में लोग नाचते और गाते नजर आए। यात्रा की शुरूआत बाबा अचलनाथ की पूजा और आरती के साथ हुई। चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से निकला। जहां लोगों ने बाबा अचलनाथ के साथ फूलों और रंगों से होली खेली। बाबा के स्वागत में कई स्थानों पर प्रसादी वितरण भी किया गया। रंगपंचमी के अवसर पर हर साल बाबा नगर भ्रमण पर निकलते हैं। 
बाबा अचलनाथ की सवारी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों दल बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा और सराफा बाजार से होकर गुजरी। 
बाबा अचलनाथ नगर भ्रमण करते हुए राम मंदिर पहुंचे। और राम मंदिर पहुंचने पर बाबा अचलनाथ ने भगवान राम के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली। इसके बाद गिर्राज मंदिर पर भगवान गिर्राजधरण से फूलों और गुलाल से होली खेली। इसके अतिरिक्त, सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर के साथ भी फूलों और गुलाल से होली खेली।
दानदाता ने की 5 किलो चांदी दान
कार्यक्रम के समापन पर बाबा अचलनाथ की सवारी मंदिर वापस लौटी, जहां आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन के दौरान एक दानदाता द्वारा मंदिर के स्तंभों के लिए 5 किलो चांदी दान करने की बात भी सामने आई है।