सुधीर अग्रवाल बने भाविप के रीजनल महासचिव

Mar 07 2026

ग्वालियर। समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े, समाज सेवी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य, जीवाजी यूनिवर्सिटी में पूर्व सीनेट मेंबर एवं आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में पूर्व जनभागीदारी सदस्य रहे भारत विकास परिषद के विगत दो वर्षों से मध्य भारत उत्तर प्रांत के रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल को भारत विकास परिषद की केंद्रीय कोर कमेटी द्वारा पुन: भारत विकास परिषद, सेंट्रल रीजन में रीजनल महासचिव के पद पर एक वर्ष के लिए निर्वाचित किया गया।
सेंट्रल रीजन के अंतर्गत संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य आते है। सुधीर अग्रवाल को सेंट्रल रीजन के सभी छह प्रांतो के दायित्वधारियों एवं ईष्ट मित्रों ने बधाई दी। यह जानकारी भारत विकास परिषद प्रांत मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने दी।