समाजसेवीशिवाली श्रीवास्तव सम्मानित

Mar 07 2026

ग्वालियर/भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सखी संवाद की संस्थापक एवं समाजसेवी शिवाली श्रीवास्तव को महिला सशक्तिकरण और समाज में जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया ने प्रदान किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के सचिव सुरेश तोमर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं और संगठनों को सम्मानित किया गया।
सखी संवाद के माध्यम से शिवाली श्रीवास्तव लंबे समय से महिलाओं के बीच संवाद, जागरूकता और सहयोग का मंच तैयार कर रही हैं, जिससे अनेक महिलाओं को अपने अधिकारों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति प्रेरणा मिली है।