आरक्षण रोस्टर से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगा अजाक्स-चौ.मुकेश मौर्य

Mar 07 2026

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने विश्व विद्यालयों से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जीवाजी विश्वविद्यालय एवं वर्कतुल्ला विश्व विद्यालय भोपाल में आरक्षण रोस्टर का अनाधिकृत व्यक्तियों से वाले-वाले सांठ-गाँठ कर संधारण कराते हुए नवीन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है, जो राज्य सरकार की मंशा के विपरीत होकर मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन हैं। उक्त संदर्भ में कुलगुरु एवम कुलसचिव जीवाजी विश्व विद्यालय प्रशासन को पत्र प्रेषित कर नियमों के विपरीत जाकर की जा रही भर्तियों पर रोक लगाए जाने हेतु अवगत करा दिया गया है। पत्र पर संज्ञान ना लिए जाने की स्थिति में अजाक्स संगठन अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों के हित-संरक्षण लिए न्यायालय की शरण में जाने के लिए विवश होगा।
इसके साथ ही कई विश्व विद्यालयों में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के एसोसिएट प्रोफेसर,असिस्टेंट प्रोफेसरो के साथ जातिगत दुर्भावना रखते हुए उन्हें उनके नीतिगत अधिकारों से वंचित करने की भी शिकायते संगठन को प्राप्त हुई हैं, जिसे अजाक्स किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगा। इन्ही लिखित तथ्यों को आधार बनाकर अजाक्स तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्रालय भोपाल एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों के समक्ष विश्व विद्यालयों में जातिगत दुर्भावना रखते हुए उत्पन्न किए जा रहे हालातों से अविलंब संज्ञान लेने हेतु अवगत कराएगा।
अन्यथा कि स्थिति में अजाक्स अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों के हक-हकूक को दिलाने के लिए उच्च शिक्षित बैरोजगार युवा वर्ग तथा आरक्षित वर्ग समुदाय के पीडि़त पक्ष को साथ लेकर उनके हक-अधिकारों को दिलाने के लिए सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में चरण बद्ध आंदोलन करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जि़म्मेदारी राज्य सरकार,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली की होगी।