दो दिवसीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन मुरैना में 15 मार्च से
Mar 07 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा देश के 12 राज्यों के 133 शहरों में अभी तक युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने के बाद अब अगला आयोजन दो दिवसीय परिचय सम्मेलन 15, 16 मार्च को गांधी मैरेज होम मुरैना में होगा, परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 15 मार्च रविवार को प्रात: 11 बजे श्री महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ होगा। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की इस परिचय सम्मेलन अनेकों इंजिनियर, डाक्टर, एवं बिजनेस कर रहे युवक युवतीयो के अभिभावकों ने बच्चों का पंजीयन कराया है। अभी तक 350 विवाह योग्य बच्चों के पंजीयन किये जा चुके हैं। सभी युवक युवतीयो का परिचय मंच पर परिचय सम्मेलन संस्था की पदाधिकारी श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल,विनीता तायल, रचना लोहिया, ललिता बंसल, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल के द्वारा कराया जायेगा।
सम्मेलन में चम्बल संभाग के जोरा, केलारस, सवलगढ, विजयपुर, वीरपुर, अम्बाह, पोरसा, भिंड, शिवपुरी सहित अनेकों शहरों के अग्रबन्धु मुरैना पहुंचेंगे, मुरैना में होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए पन्ना से गौरव सिंगल, सवलगढ से कृष्णा गर्ग, फतेहपुर सीकरी सोरभ अग्रवाल, झांसी से अमन अग्रवाल, ग्वालियर से दीक्षा अग्रवाल, जयपुर मनिका अग्रवाल सिरसा से उत्कर्ष अग्रवाल, जौनपुर निशात अग्रवाल,आदि हैं। परिचय सम्मेलन की तैयारियां को लेकर 11 मार्च को मुरैना में दोपहर 1 बजे सभी अग्रबनधुयो गांधी मैरेज होम मुरैना में आयोजित की गई है, इसमें सभी क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









