लोकजन आस्था ग्रुप द्वारा 11 करीब कन्याओं का विवाह 11 मार्च को

Mar 07 2026

ग्वालियर। कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर लोक जन आस्था ग्रुप ग्वालियर द्वारा प्रथम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कैलाशवासी राजमाता विजया राजे सिंधिया ग्राउंड छत्री मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष मोहित जाट एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने शनिवार को पत्रकारों को दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 10 मार्च मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक मेहंदी, संस्कृति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 11 मार्च को सामूहिक बारात मनसा पूर्ण हनुमान महाराज बड़े से चावड़ी बाजार होते हुए विवाह स्थल छतरी मैदान जनकगंज पर पहुंचेगी। जहां पर 11 कन्याओं का विवाह पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा।  सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी 11 जोड़ों को सोने का हार,सोने का मंगलसूत्र,सोने की नथ, पलंग, गद्दे,चार कुर्सी का सेठ, फ्रिज, टीवी, कूलर सहित ग्रहस्थी से संबंधित 25 अंय गिफ्ट दिए जायेंगे।
विवाह सम्मेलन में दोनों ही दिन वर एवं कन्या पक्ष के लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था में ढाई सौ से अधिक मातृशक्ति हैं एवं 200 के लगभग पुरुष इसमें सहभागिता कर रहे हैं।