यूपीएससी में 160वीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गोयल को कलेक्टर ने दी बधाई
Mar 07 2026
ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 160वीं रैंक हासिल कर ग्वालियर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा कु. सृष्टि गोयल को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि ग्वालियर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कु. सृष्टि गोयल के पिता मुरार स्थित काल्पी ब्रिज के पास गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान इसी पेट्रोल पंप पर जरूरतमंद महिलाओं को ‘शक्ति दीदी’ की जिम्मेदारी सौंपने पहुँची थीं। इस दौरान सृष्टि गोयल ने कलेक्टर श्रीमती चौहान से मुलाकात कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की थी। कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन और टिप्स दिए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









