एक शाम राधा माधव के नाम 8 मार्च को

Mar 06 2026

ग्वालियर। श्री गिर्राज जी सेवा मंडल ग्वालियर व मार्गदर्शक श्री श्याम मंडल श्याम हवेली हजीरा द्वारा पंचम एक शाम राधा माधव के नाम पुष्प होली महोत्सव और 56 भोग फूल बंगला का आयोजन 8 मार्च को सांस्कृति गार्डन मेला ग्राउंड के पीछे आयोजित किया जाएगा। आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन में भजन गायक मुकुल द्विवेदी श्री धाम वृन्दावन जीतू बाबरा मथुरा के भजनों की प्रस्तुती देंगे। 
शयामलीन किशन बाबा के आशीर्वाद से व पावन सानिध्य श्याम भइया श्याम हवेली ग्वालियर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में चरण सेवक मनोज अरोरा, प्रदीप जैन, अजय अग्रवाल, लोकेंद्र यादव, राकेश अरोरा, रामजी गुप्ता, विजय उपाध्याय आदि ने सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन किया कि आयोजन में पधार कर मधुर भजनों का आनंद लें।