श्री अग्रवाल महासभा ग्वालियर का होली मिलन समारोह 8 मार्च को

Mar 06 2026

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा ग्वालियर (रजि.) द्वारा आयोजित होने वाले भव्य होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर अग्रसेन भवन दाल बाजार में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 8 मार्च रविवार को जीवाईएमसी ग्राउंड में शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 
समाज के इस पारंपरिक और उत्साहपूर्ण आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, ताकि प्रत्येक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में अध्यक्ष सुरेश बंसल, महामंत्री रवि कुमार गर्ग एवं कोषाध्यक्ष जेसी गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भोजन निर्माण समिति, भोजन वितरण समिति, मंच व्यवस्था समिति, स्वागत-सत्कार समिति, ठंडाई वितरण समिति एवं पार्किंग व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। इन समितियों में समाज के सक्रिय एवं जिम्मेदार सदस्यों को शामिल कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज का यह होली मिलन समारोह हर वर्ष सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और उल्लास का प्रतीक बनता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की तैयारियां की जा रही हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर होली के रंगों का आनंद लेने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष पारस जैन होंगे, जबकि मुख्य अतिथि  विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के संयोजक अतुल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (बाबा), शैलेश जैन, राकेश अग्रवाल एवं शैलेन्द्र बंसल रहेंगे, जिनके मार्गदर्शन और देखरेख में यह पूरा आयोजन सम्पन्न होगा।
समारोह का विशेष आकर्षण जोधपुर से आ रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक टीम की मनमोहक प्रस्तुतियां रहेंगी, जो होली के पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और रंगों का विशेष वातावरण बनाएंगी।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष विष्णु जैन, हरिबाबू गोयल, ज्योति गुप्ता, रेखा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल, दीपक जैन, सतीश अग्रवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल, भव्य और यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए और सामूहिक रूप से इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
समितियों में शामिल प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं
भोजन निर्माण समिति: दिलीप अग्रवाल, शैलेन्द्र बंसल, गोकुल बंसल, पूरन चन्द्र अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, नरेन्द्र सिंघल, रामनाथ अग्रवाल, सुनील गर्ग ‘बब्बू’, गोपालदास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, योगेश गोयल, श्याम बंसल (दाल बाजार)।
भोजन वितरण समिति: दिनेश अग्रवाल ‘बालाजी’, शिवमोहन अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल ‘योगेश’, सालिगराम गोयल, सतीश अग्रवाल ‘लोहिया बाजार’, सतीश गर्ग ‘अग्रसेन’, मिलिन्द गर्ग, दिव्यांश अग्रवाल, अरुण बंसल, अवध गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मयुरेश अग्रवाल।
मंच व्यवस्था समिति: सतीश गोयल, नरेन्द्र मंगल ‘एडवोकेट’, अमित अग्रवाल सीए।
स्वागत-सत्कार समिति: रवि गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अजय सिंघल सीए, दीपक जैन, ताराचंद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, जगदीश मित्तल, हिमांशु छापरिया, चंदन अग्रवाल।
ठंडाई वितरण समिति: श्याम बंसल अप्पा, पंकज गोयल एडवोकेट, अंशुमन अग्रवाल, अंकुर गोयल, पंकज अग्रवाल बाबा, मुकेश सांघी, योगेश कन्हैया अग्रवाल।
पार्किंग व्यवस्था: गणेश अग्रवाल, कन्हैया मित्तल।