भार्गव समाज के संभागीय अध्यक्ष बने ब्रह्मदत्त पांडे

Mar 06 2026

ग्वालियर। भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज समिति भोपाल (मप्र) के प्रांतीय अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी की सहमति पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फौजी लालता प्रसाद मिश्रा ने पं. ब्रह्मदत्त पांडे को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति पर सतीश शर्मा केदारपुर, दिनेश शर्मा दुल्लपुर, केशव प्रसाद मिश्रा, डॉ. संतोष शर्मा, आदि ने बधाई दी है। साथ ही संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण व सामर्थ्य से ब्राह्मण समाज के कल्याणार्थ तथा संगठन को मजबूत करने में अपना श्रेष्ठतम योगदान सुनिश्चित करेंगे। श्री पांडे इससे पहले समिति में संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।