कायस्थ छात्रावास में दौज का उत्सव बड़े धूमधाम से मना

Mar 06 2026

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में होली की दौज का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कायस्थजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त जी की आरती कर आर्य समाज के विद्वान पंडित राजेश्वर राव ने करवाया।
संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीडीए के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के चार बार के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी रहे। अभय चौधरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, इसे हर जन मानस को अपने सारे द्वेष भुलाकर होली की अग्नि में जला देना चाहिए और नए जीवन का प्रारंभ करना चाहिए। जिस तरह हिर्नाकश्यप की बहन होलिका दहन हो गई और भक्ति पहलाद सकुशल नया जीवन नई आशा नई उमंग लेकर इस संसार को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक निगम, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे, राजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रेश श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, संजीव खरे, वैभव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, भगवान चित्रगुप्त, प्रकटोत्सव समिति 2026 के संयोजक श्याम श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ प्रवीण कुलश्रेष्ठ, संजय सक्सेना, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, देवेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, तृप्ति भटनागर, सारिका श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, किरण खरे आदि उवस्थित रहे।