श्री अग्रवाल शक्ति का मां जीण माता के मंगल पाठ के साथ होली मिलन सम्पन्न

Mar 05 2026

ग्वालियर। श्री अग्रवाल शक्ति द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह जीवायएमसी मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। ंगारंग होली मिलन समारोह में सुबह हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज सहित वैश्य समाज के संगठनों ने जमकर मथुरा से आए भगवान मदन मोहन के विग्रह के साथ 5100 किलो के हर्बल गुलाम से होली खेली। पर्यावरण एवं पानी बचाओ का विशेष ध्यान रखा गया।राधे राधे चले आयेंगे और होलिया पर उड़े रे गुलाल जैसे गीतों पर जमकर धमाल किया। 
मुख्य आयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला परिवार ने समाज के हज़ारों बंधुओं के साथ रंगारंग गुलाल होली खेली। इस अवसर पर सभी ने होली के साथ ठंडाई स्वल्पाहार का आनंद लिया। क्रार्यक्रम में मथुरा से पधारे प्राण वल्लभ लाल महाराज होली खेलने के लिए विशेष रूप से हम सब के बीच उपस्थित रहे। साथ ही ब्रज की लठ मार होली भी खेली गई।
वहीं शाम को श्री मां जीण माता का भव्य पांडाल सजाया गया। जहां श्री मां जीण माता के मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। फूलों की होली खेली गई साथ ही इत्र वर्षा और फूल वर्षा भक्त गणों पर की गई। कलकत्ता के भजन गायक नीरज अग्रवाल द्वारा अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
कार्यक्रम में शाम को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित उपस्थित हजारों भक्त गणों ने भी मां का आशीर्वाद लिया। उपस्थित भक्त गणों एवं समाज के हजारों गणमान्य लोगों ने दाल बाटी चूरमा प्रसादी ग्रहण की। मुख्य आयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला एवं परिवार द्वारा समाज से पधारे विभिन्न संगठनों और उपस्थित सभी का दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि समाज ने श्री अग्रवाल शक्ति का जिस प्रकार से सहयोग किया निश्चित ही समाज की शक्ति का प्रतीक है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से मयंक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि गर्ग, गिर्राज बंसल, गौरव बंसल, ज्योति अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, जितेंद अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, सतीश गोयल, उदय गर्ग, गोपाल दास जैन, सुभाष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।