सामाजिक समरसता और मानवीय संबंधों का जीवंत उत्सव है होली: मधु भार्गव
Mar 05 2026
ग्वालियर। मॉडल टाउन वेलफेयर सोसाइटी महिला मंडल ने शिवशक्ति धाम मंदिर पर होली उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने भक्तिपूर्ण नृत्य किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने कहा, भारत की सांस्कृतिक परंपरा में होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीय संबंधों का जीवंत उत्सव है। होली हमें यह सिखाती है कि जीवन का असली रंग प्रेम और अपनत्व है। बाहरी रंग कुछ समय बाद फीके पड़ जाते हैं, लेकिन दिलों में भरे खेह के रंग स्थायी होते हैं। अंत में सभी महिलाओं ने गिले शिकवे मिटाने के साथ सनातन की रक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर मधु भार्गव के साथ नीलम पांडे, शोभा गुप्ता, प्रियंका पाठक, अर्चना शर्मा, काजल गुप्ता, ज्योति शर्मा, सुनीता पाराशर, शशि दुबे, सुनीता यादव, शालू दांतरे, अंकिता भार्गव आदि मौजूद थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









