समाजसेवी जौहरी ने दिव्यांगजनों के साथ नेताओं को दी होली की शुभकामनाएं
Mar 05 2026
ग्वालियर। दिव्यांगजनों ने भी होली के पावन पर्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं सशक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी के दानाओली स्थित निवास पर पहुंच कर गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसके बाद श्री जौहरी के नेतृत्व में उपस्थित दिव्यांगजनों ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंच कर नारायण सिंह कुशवाह को सभी दिव्यांगजनों ने गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी जौहरी एवं उपस्थित सभी दिव्यांग जनों को गुलाल लगाकर होली की वधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में जौहरी के साथ सभी दिव्यांगजन ललित पुर कालौनी स्थिति ग्वालियर 16 पूर्व विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर पहुंचे और महापौर श्रीमती शौभा सिकरवार एंव सतीश सिकरवार को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने बालों में मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, परमाल कुशवाहा, सोनू यादव, लोक सिंह राठोर, कपिल राठोर, घनश्याम माहोर, हेमंत कुशवाह, रितिक शर्मा, मुकेश प्रजापति आदि थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









