स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाई होली

Mar 05 2026

ग्वालियर। रंगोत्सव के शुभ अवसर पर होली की पूर्व संध्या पर शहर से 20 किलोमीटर दूर जाकर जौरासी मंदिर के समीप स्थित स्लम बस्ती में रहने वाले जरूरत मंद बच्चों के बीच पहुंचकर गौरवशाली सामाजिक संस्था ने बच्चों को होली की पिचकारी, रंगो से भरे बैलून, गुलाल के पैकेट, सहित खाने की सामग्री और मिठाई बांटी। इसी के साथ वहां पर मौजूद बच्चों और उनके परिजनों के साथ गुलाल लगाकर होली भी खेली। इसी के साथ संस्था के पदाधिकारियों ने जौरासी हनुमान जी सरकार के सानिध्य में एवं जगत जननी माता लक्ष्मी जी मां शारदे प्रथम पूज्य गणेश जी सभी के श्री चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।
 उसके बाद मंदिर के बाहर मौजूद झोपड़ी के बच्चों के साथ भी होली का त्यौहार मनाया और उन्हें खाने पीने की सामग्री भी दी। इस अवसर पर गौरवशाली सामाजिक संस्था के संरक्षक श्याम श्रीवास्तव, संरक्षक प्रोफेसर डॉ जितेंद्र सिंह राजावत, संरक्षक श्रीमती रीता डोगरा, श्रीमती लक्ष्मी करण, नंदिनी करन, अमन जैन भरत कुशवाहा सहित अन्य आदि उपस्थित रहे। 
 संस्था के संरक्षक डॉ जितेंद्र सिंह राजावत का जन्मदिन मनाया
गौरवशाली सामाजिक संस्था के संरक्षक डॉ जितेंद्र सिंह राजावत का जन्मदिन 3 मार्च को पड़ता है। सलिए उन्होंने अपना जन्मदिन स्लम बस्ती में रहने वाले जरूरत मंद बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया और वहां पर मौजूद बच्चों के साथ साथ उनके परिजनों को मिठाई खिलाई और बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी दिए। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ जितेंद्र सिंह राजावत को शॉल माला ओढाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।