महाराज बाड़े पर आयोजित हुआ 45वां मूर्ख सम्मेलन
Mar 05 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित मूर्ख सम्मेलन का आयोजन महाराज बाड़ा पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में आये श्रोताओं ने हास्य कविताओं का भरपूर आनंद लिया। इस वर्ष मूर्ख सम्मान साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह को प्रदान किया गया। मूर्ख सम्मेलन में कवियों ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसकी शुरुआत हेमंत शर्मा ने की उसके बाद बाहर से आए कवियों ने की।
होली या फिर ईद दिवाली मनाइए सरहद के निगेहबां को मगर मत भुलाइये जिनकी बदौलतों से है इस मुल्क में खुशियां श्रद्धा से उनके नाम तिलक लगाइए।
सुनीता पटेल भोपाल
बिस्मिल्लाह की शहनाई भारत की शान इंडिया टीम में अज़हर था कप्तान भजनों में रफी साहब ने गाया राधेश्याम मिसाइल दे गये अब्दुल कलाम एकता की गंगा बहाओ साथियों सोये हुए देश को जगाओ साथियों।
हरीश हंगामा, चित्तौडग़ढ़ राजस्थान
तिरंगा तिरंगा वो प्यारा तिरंगा भारत की आन बान और शान तिरंगा गांधी बेचा राम बेचा बेचा है सुभाष देश का चुनावों में हुआ है सत्यानाश।
दिनेश भारती, इन्दौर
किस्मत खुली भी पर वह तो आस ले उड़ी ऐसी उड़ी कि किस्मत भी खास ले उड़ी आया था लडक़ी देखने दामाद बनेगा लेकिन दामाद को ही लेके सास ले उड़ी।
डॉ शंकर सहर्ष, नरसिंहपुर
रंग हरा लाल गुलाबी यार लगाओ होली में अपनी अपनी महबूबा को आज मनाओ होली में हाथ मिलाने का नहीं ये गले लगाने का है दिन प्यार भरे इस गुलशन को ख़ूब सजाओ होली में।
अमित चितवन, ग्वालियर
इस अवसर पर समिति के डाक्टर राकेश रायजादा, डॉ एएस भल्ला, मोहन वाधवानी, वीरेंद्र शर्मा, यूएस कुलश्रेष्ठ राकेश कुशवाहा संतोष सिंह अभिषेक बरोनिया आदि ने अतिथि और कवियों का सम्मान किया संचालन प्रेम बरोनिया ने किया आभार समिति के डाक्टर राकेश रायजादा ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









