ड्रोन से निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्ती

Mar 05 2026

होली पर हुड़दंग करने वालों पर ड्रोन से नजर रख गई। हाल ही में ईरान पर अमेरिका और इजराइल हमलों को लेकर भी पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वहीं सडक़ पर हंगामा करने, नशे में वाहन चलाने या तीन सवारी पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नशे के कारण अक्सर लोग त्योहार का मजा खराब कर देते हैं। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शहर में फिक्स पॉइंट लगाकर चेकिंग की गई और 100 से अधिक पुलिस मोबाइल तैनात रही।