सडक़ों और गलियों में निकली मस्तानों की टोली, दिखा होली का हुड़दंग

Mar 05 2026

ग्वालियर। होली में अलग ही रंग में नजर आए। शहर में जगह-जगह चौक चौराहों पर युवाओं और मस्तानों की टोलियां नजर आई। बच्चे, युवा व बुजुगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकमानाएं दी। विशेषकर बच्चों व युवाओं की टोलियों में काफी उत्साह नजर आया। बच्चे सडक़ों पर हुड़दंग करते नजर आए। होली पर किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए काफी तादाद में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
शहर में होली का उत्सव सोमवार रात होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया है। मंगलवार को चन्द्रग्रहण के चलते कम उत्साह था लेकिन बुधवार सुबह से ही शहर की सडक़ों पर होली का जुनून देखते ही बना। बच्चों की टोलियां गलियों में घूमकर हुड़दंग करती नजर आ रही थी। मोहल्ले में डीजे साउंड लगाकर डांस चला है, तो ऊपर से रंग-बिरंगे पानी की बौछार से माहौल खुशनुमा हो गया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां बाजार में गश्त पर निकली और रंग गुलाल उड़ाते हुए और नाचते झूमते दिखाई दिए। इस बार सबसे अधिक सूखे रंगों की होली खेली गई।