हास्य कवि मूर्ख सम्मेलन महाराज बाड़े पर 4 मार्च को

Mar 03 2026

ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 45वां हास्य कवि मूर्ख सम्मेलन बुधवार 4 मार्च (होली की पड़वा) पर शाम 5 बजे महाराज बाड़े पर आयोजित किया जाएगा। 
कार्यक्रम के संयोजक प्रेम बरोनिया ने बताया कि इस वर्ष दूर-दराज से आने वाले कवियों में हरीश हंगामा चित्तौडग़ढ़ (राजस्थान), डॉ शंकर सहर्ष (नरसिंहपुर), सुनीता पटेल (भोपाल), दिनेश भारती (इंदौर) अमित चितवन (ग्वालियर) व विवेक रेंचो मूर्ख सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों को खूब हसाएंगे। इस दौरान एक महामूर्ख सम्मान भी दिया जाएगा आप सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेवें।