श्री अग्रवाल शक्ति का होली मिलन समारोह 4 मार्च को
Mar 02 2026
ग्वालियर। श्री अग्रवाल शक्ति ग्वालियर द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह 4 मार्च को जीवायएमसी मैदान लश्कर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला ने बताया गया की बुधवार 4 मार्च सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक रंगारंग गुलाल की होली के साथ ठंडाई स्वल्पाहार रहेगा, साथ ही मथुरा से भगवान मदन मोहन का विग्रह लाया जाएगा। भक्तगण उनके साथ रंगारंग होली खेलेंगे। शाम 5 बजे से श्री मां जीण माता भवानी का मंगल पाठ, भजन संध्या एवं इत्र फूलों की होली खेली जाएगी। भजन गायक नीरज अग्रवाल कलकत्ता द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी क्रम में मथुरा से प्राण वल्लभ लाल महाराज होली खेलने विशेष रूप से हम सब के बीच उपस्थित रहेंगे। इस दौरान 100 रुपए के कूपन से शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दाल बाटी चूरमा की प्रसादी रहेगी। आनंद अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज बंधुओं में भारी उत्साह है, कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा लठमार शानदार होली खेली जाएगी।
आनंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एक जुट करके समाज को एक नई दिशा दी जा सके। समाज का कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, यह आयोजन समाज में परस्पर सम्पर्क बढ़ाने और पुराने गिले शिकवे भूलकर मिलने जुलने का एक अवसर होता है। जिससे समाज में समरसता का भाव जागृत हो सके। साथ ही जीवायएमसी मैदान पर अग्रवाल समाज के सभी संगठनों के बैनर लगाए जाएंगे। इनके सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है जिन्हें कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मीडिया संयोजक अशोक गर्ग, अनूप अग्रवाल, गिर्राज बंसल, रवि गर्ग, जितेंद्र गर्ग, विवेक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल रामनाथ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग,राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि समाज के सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









