होली के त्यौहार को लेकर हुई चाय पर चर्चा
Mar 02 2026
ग्वालियर। प्रत्येक रविवार को होने वाली चाय पर चर्चा वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड पर छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न हुई। इस में छात्र-छात्राओं ने होली के त्यौहार को लेकर चर्चा की छात्र-छात्राओं ने पूर्व के वर्षों में होली की खट्टी मीठी यादों को एक दूसरे से साझा किया। ग्रामीण परिवेश के बच्चे जो ग्वालियर महानगर में आकर अपनी शिक्षा ले रहे हैं। उन छात्रों ने अपने गांव, कस्बे और तहसील की अनोखी होली की पूरी जानकारी चाय की चर्चा में एक दूसरे से साझा की।
चाय की चर्चा में सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है इसलिए इस होली पर रंग गुलाल, लगाकर ग्वालियर चंबल संभाग में समाज में फैल रही आपसी वैमनस्यता (आपसी द्वेष और दुश्मनी) को समाप्त करने का सही समय है। चर्चा में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं व हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









