मप्र काव्य धारा मंच का हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
Mar 02 2026
ग्वालियर। प्रदेश काव्य धारा मंच का होली के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन विनय नगर सेक्टर तीन में कवियत्री कविता राय के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्त सिकरवार ने की मुख्य अतिथि यासीन खान मंसूरी रहे। वशिष्ट अतिथि हास्य कवि अमित चितवन रहे, अति विशिष्ट अतिथि रेखा दिक्षित रही। सारस्वत अतिथि साहित्यकार पत्रकार राकेश अचल एवं हास्य कवि केके पांडे रहे। कार्यक्रम का संचालन जग्गू उर्फ जगमोहन श्रीवास्तव ने किया। स्वागत संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में सभी आए हुए अतिथियों को रंग गुलाल अबीर एवं होली की टोपी पहनकर सम्मानित किया गया संस्था की होली का भोपू सम्मान रामसेवक शाक्यवार को दिया गया। कवि सम्मेलन मैं अधिकांश से कवियों ने हास्य व्यंग की रचनाएं सुनाई गीत गजल छनकाई मुक्तक से सभी का मनमोहन लिया।
सारा गांव हुआ देवर का सबकी इकलौतीभोजाई आज करो तैयारी अब की होली खुशियां लाई, नयन किशोर श्रीवास्तव सहित रामसेवक शाक्यवार, राकेश अचल, कविता राय, श्वेता गर्ग, यासीन मंसूरी, के के पांडे, अनिल राही, दीप ज्योति गुप्ता, प्रतिपाल सिंह राजावत, राजीव सक्सेना, कमलेश कमल, सरिता चौहान, मुक्त सिकरवार, गोपाल दंडोतिया, अमित चितवन, रेखा दीक्षित, राजेश अवस्थी ने हास्य व्यंग की रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कविता राय ने किया। एवं होली का त्यौहार मनाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









