बजरंग भक्त मंडल ने की 600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा

Mar 01 2026

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा लगभग साढ़े छ: वर्षों से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को जनकलाल स्थित गौशाला ने 600 किलो हरे चारे (लूसन) की गौभोग सेवा की गई। गौभोग सेवा शालिनी त्रिपाठी, अंकित तिवारी, विशाल अग्रवाल, आकाश सविता, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव के सहयोग से की गई। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा होली का पर्व अगले रविवार रंगपंचमी के दिन गौशाला में गौसेवा के उपरांत सदस्यों के साथ मनाया जाएगा। साथ ही बजरंग भक्त मंडल ने समस्त शहर वासियों से प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की अपील की है।
आज की सेवाओं में अध्यक्ष आशीष मंगल, सहसचिव नमन अवस्थी, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, पुनेश पाल, हरीश अग्रवाल, दीपक सिंघल, संजय श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।