प्रेरक युवा चर्चा में युवाओं को मिला सफलता का मंत्र

Mar 01 2026

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में शनिवार को प्रेरक युवा चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ) सत्यवर्धन गौतम मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। 
सत्यवर्धन गौतम ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और सही दिशा में परिश्रम आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। आयोजन का समन्वय आशुतोष शर्मा एवं देविका राजे बुंदेला द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर तथा गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अंत में उपस्थित युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी प्रबंधक शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय, पूजा साहू, आकाश बरूआ संस्थापक, गुरूकुल ड्रीम फॉउंडेशन, आकाश पाल, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह सहित पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित थे। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।