जिला योग प्रभारी चाकणकर सेवानिवृत
Mar 01 2026
ग्वालियर। जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर शिक्षा विभाग की दीर्घ सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल दौरार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके ने पर उपस्थित अतिथियों ने श्री चाकणकर के शिक्षा विभाग में लंबे और दायित्वपूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए जिला योग शिक्षा प्रभारी के रूप में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
सेवानिवृत्ति के उपरांत श्री चाकणकर ने मालवा के जनजातीय क्षेत्र में सेवा का संकल्प लिया है। वे मेघनगर (जिला झाबुआ) स्थित बड़ा घोषलिया जनजातीय सशक्तीकरण केंद्र के माध्यम से जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु कार्य करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिला क्रीडा अधिकारी आरके सिंह, राजेश वाधवानी, चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार,हेमंत त्रिवेदी, सीताराम दंडोतिया, प्रदीप, राजीव पाठक, जय दयाल शर्मा, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह, गोविंदा मेहरोत्रा, राज नारायण शर्मा, महेश सिंह बाथम, भारतीय शाक्य, प्रेमांजलि त्रिवेदी, योगेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









