स्मृति समारोह में याद किया शहीद चंद्रशेखर आजाद को

Mar 01 2026

ग्वालियर। अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद स्मृति समारोह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित युवनाद 2026 एवं धन्य धन्य बुंदेलधरा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनंत विभूषित रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार व आचार्य देवव्रत रहे जिन्होंने समाज सेवी योगेश गर्ग जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ग्वालियर को समाजसेवा, रक्तसेवा एवं मानवता, चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया और कार्यक्रम का आयोजन युवाओं के चहेते देश के माने कवि सुमित ओरछा ने किया उनके कुशल संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ओजस्वी काव्य, राष्ट्रभक्ति के स्वर और शहीदों के प्रति श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
युवनाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शहीदों के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडऩा रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बनकर सभी के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ गया। कार्यक्रम में देश भर के समाज सेवी लोगो को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के बाद देश के जाने माने लोगो ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।