हजार विस्तार अस्पताल में एचवीपी वैक्सीन का शुभारंभ

Mar 01 2026

ग्वालियर। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा कवच के रूप में एचवीपी वैक्सीन का शुभारंभ 28 फरवरी शनिवार को हजार विस्तार अस्पताल में शुभारंभ किया। इस दौरान14 साल व 15 साल के बीच की बेटियों को डॉ. धाकड़ के द्वारा तिलक और माला पहना कर स्वागत कर वैक्सीन लगवाई। साथ ही उन्होंने वैक्सीन की सरहाना करते हुए ज्यादा से ज्यादा किशोरी बालिकाओं को वैक्सीन लग सके की अपील की गई।
यह कार्यक्रम ग्वालियर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता, एमएस खान, धर्मेंद्र राणा, प्रियंका गोस्वामी, सुपरवाइजर श्रीमती अनुराधा पाराशर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र राणा ने वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह वैक्सीन लगने से पहले बच्चियों को भरपेट खाना खाकर आना है और उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के मरीज हर साल बढ़ रहे हैं इसलिए यह वैक्सीन इसको रोकने के लिए शासन द्वारा एचवीपी की वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे की रोकथाम की जा सके।
कार्यक्रम में श्रीमती मधुबाला चौधरी ,श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमति मीनू बघेल, श्रीमती प्रीति पाल, श्रीमती जयंती प्रजापति, श्रीमती गीता सूर्यवंशी, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती ममता सविता, राधा परिहार, ममता शर्मा, मंजू प्रजापति, सरस्वती कुशवाह एवं हजार बिस्तर का समस्त स्टाफ उास्थित रहा।