वैश्य महासम्मेलन का शपथ समारोह सम्पन्न
Mar 01 2026
ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नवनियुक्त जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। समारोह को लेकर संगठन एवं समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण दिखा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी, विशेष अतिथि देवेंद्र प्रताप तोमर थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित सांघी द्वारा द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई साथ ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल अपनी संभागीय टीम के साथ पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री अनिल जैन की उपस्थिति रही, जो संगठन को आगे बढ़ाने के विषय में अपने विचार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि ने युवा एवं सीनियर सिटीजन के लिए कार्य करने पर जोर दिया जिनको वास्तव में समाज की जरूरत है वैश्य समाज की जो परंपरा है निश्चित ही उसे आगे बढ़ाएंगे। जिला युवा इकाई के अध्यक्ष विबेक गुप्ता एवं महिला जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बंसल ने समस्त वैश्य बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वैश्य समाज को एक जुट करने का आव्हान किया। मंचासीन में मुख्य रूप से जगदीश मित्तल, अनूप अग्रवाल, कमल गोयल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं कार्यक्रम का संचालन सीए निधि अग्रवाल एवं एडवोकेट रोहित गुप्ता ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









