देशभक्तों को देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है-कुलदीप कौरव

Feb 28 2026

ग्वालियर। अंग्रेजों की गुलामी करने वाले संगठन के अनुयायी आज देशभक्ति एवं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परिवार को देश छोडऩे की सलाह दे रहे हैं। ऐसे लोग पहले अपने अंदर झांककर देखें और बतायें कि क्या उनके संगठन के किसी भी व्यक्ति द्वारा देश की आजादी के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी दी गई है। पहले देश को आजाद करने में अपना या अपने संगठन का किसी भी तरह के योगदान के बारे में बताएं। फिर देशभक्तों पर आरोप लगाएं।
आज भाजपा के कार्यकर्ता उनके लिए देश छोडऩे को कह रहे हैं जिन्होंने इस देश को बनाने के लिए अपने पिता और दादी की शहादत इस देश के लिए दी है भाजपा लगातार पिछले 12 वर्षों से देश की धरोहरों को बेच रही है और देश को चलाने वाली संस्थाओं को कमजोर कर रही है। वह लोग आज इसके रखवालों को देश छोडऩे की सलाह दे रहे हैं और हर दिन देश के नागरिकों को हिंदुस्तानी होने का सर्टिफिकेट बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुस्तान के किसी भी व्यक्ति को बीजेपी के किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। क्या अब बीजेपी किसी देशभक्त को यह बताएगी कि वह देशभक्त है या नहीं। जब तक इस देश में राहुल गांधीजी जैसा योद्धा और कांग्रेस पार्टी है तब तक भाजपा सरकार इस देश के किसान, जवान एवं युवाओं के साथ यू एस ट्रेड डील जैसे समझौते से देश का नुकसान नहीं कर सकती । यह कांग्रेस पार्टी ओर राहुल गांधी की आवाज के साथ-साथ देश की आवाज है और आज देश के हर गली-मोहल्ले का नौजवान और किसान युवा राहुल गांधी जी के साथ है और मिलकर एक ही नारा लगा रहा है 'यू एस डील एक धोखा है...।
कुलदीप कौरव, महासचिव शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर