ज्ञान की आत्मा होती है शिक्षा-वाजपेई
Feb 28 2026
ग्वालियर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मध्य भारत प्रांत विभाग एवं लक्ष्मीबाई स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एबी रोड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना सेन प्रांत विषय संयोजक भारतीय भाषा मंच थीं। अध्यक्षता जगदीश श्रीवास प्राचार्य लक्ष्मीबाई स्मारक कन्या विद्यालय ने की। मुख्य वक्ता राजकुमार बाजपेई विभाग संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मध्य भारत प्रांत, विशेष अतिथि डॉ. राजेंद्र कुमार वैद्य मध्य क्षेत्र विषय संयोजक शिक्षा में स्वायत्तता, विशेष अतिथि राजकमल सिंह जादौन विभाग विषय संयोजक भारतीय भाषा अभियान शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली थे। मुख्य वक्ता श्री वाजपेई ने कहा कि शिक्षा ज्ञान की आत्मा होती है। ज्ञान की भाषा मातृभाषा होती है और मां, मातृभूमि और मातृभाषा का विश्व में कोई भी विकल्प नहीं हो सकता।
जिस प्रकार मौसी कितनी भी सुविधा दे, लाड प्यार करें पर मां नहीं हो सकती। डॉ. राजेंद्र कुमार वैद्य मध्य क्षेत्र विषय संयोजक ने कहा कि हिब्रू इजरायल की मातृभाषा ने इजराइल देश को पूर्ण विकसित और राष्ट्रभक्त समर्पित बनाया। विशेष परिस्थिति में भी वहां के नागरिक अपनी पूर्ण देशभक्ति और समाजसेवा करते रहते हैं। डॉ. वंदना सेन ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा के अंतर्गत सभी को अपनी-अपनी मां की भाषा अर्थात् मां बेटे की भाषा के साथ क्षेत्र में अध्ययन कर शोध एवं नवाचार कर विकसित राष्ट्र को बनाने में पूर्ण सहयोग करें। जगदीश श्रीवास ने समाज और राष्ट्र के प्रति अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा का महत्व बताया। संचालन डॉ. सविता शर्मा ने किया। कायक्रम में अध्यापकों सहित 65 छात्राओं ने पूर्ण समर्पण के साथ सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









