हवन पूजन व महाआरती नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर आदर्श पुरम में 1 मार्च को

Feb 28 2026

ग्वालियर। कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महा आरती व हवन पूजन रविवार 1 मार्च को किया जाएगा। संस्था के महासचिव सतीश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, नवल भटनागर, देवेंद्र श्रीवास्तव, जवाहरलाल श्रीवास्तव, बृजेश सक्सेना, जयदीप श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, राजकुमार खरे, मुकेश भटनागर, अशोक सक्सेना, रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोले के मंदिर क्षेत्र में स्थित आदर्श पुरम में आगामी 1 मार्च रविवार को शाम 4:30 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में हवन पूजन व महाआरती का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान पंचायत की महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव होंगे। हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित राजेश्वर राव की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। हवन पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रसाद का आनंद लें।
अनुरोध करने वालों में मंदिर व्यवस्थापक संतोष श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, शिवचरण श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, मनीश सक्सेना, उज्जवल श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्त, मुकेश भटनागर, आशीष भटनगर, विजय सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव एवं समस्त पंचायत पदाधिकारी गण एवं महिला विंग मौजूद रहेंगी।