दीनदयाल सिटी मॉल में खरीददारी करने पर पार्किंग फ्री

Feb 28 2026

ग्वालियर। दीनदयाल सिटी मॉल के सामने एमएलबी रोड़ सडक़ पर बन रहे फ्लाईओवर के कारण उक्त एमएलबी रोड़ सडक़ को एक माह के लिए बंद किया गया है। जिससे मॉल के व्यवसायियों की कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए मॉल मैनेजमेन्ट ने निर्णय लिया है कि निर्माण अवधि एक माह के लिए मॉल की दुकानों से कुछ भी खरीददारी करने पर पार्किंग रशीद दिखाने पर ग्राहकों की चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग का शुल्क बिल में कम कर दिया जाएग। मॉल के अधिकांश व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए उक्त अवधि में क्रय पर विशेष छूट के प्रावधान भी किए हैं।
मॉल में आने वाले ग्राहकों के वाहनों के प्रवेश के लिए नौगजा रोड़ से गेट न. 4 पर सुलभ व्यवस्था कर दी गई है। तथा गेट न. 2 व 3 से पैदल मॉल के ग्राहकों को आने का रास्ता भी सुलभ किया गया है। ताकि सुगमता से ग्राहक मॉल में आ सकेंगे एवं पूर्व की भांति मॉल के गेट न. 2 से वाहन मॉल से बाहर जा सकेंगे।
नौगजा रोड़ पर ट्रैफिक जाम नहीं हो और मॉल में आने जाने की सभी सुविधाएँ सुचारू रूप से संचालन के लिए वरिष्ठ प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भी लिखे गए हैं। 
उक्त जानकारी मॉल के डायरेक्टर मोहन माहेशवरी, आशीष दुबे, प्रबन्धक शमीम खान एवं मार्केटिंग मैनेजर कमल कुशवाह ने दी। बैठक में मॉल  व्यवसायी सतपाल सिंह, उमेश हुन्दवानी, दिनेश गर्ग, आदित्य, मदन, राजलक्ष्मी, रौनक मोटवानी, बलवीर, सुरेश वलेचा आदि उपस्थित रहे।