एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने अधिवक्ता रहे कार्य से विरत

Feb 28 2026

ग्वालियर। अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर अधिवक्ताओं ने रोष दिखाकर कार्य से विरत रहकर 27 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायालय के समस्त अधिवक्तगड़ ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध, करेरा में सीनियर अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या आदि मुद्दों को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल की। इस हड़ताल में समस्त अधिवक्ताओं ने किसी भी न्यायालय में प्रवेश करने से लेकर, पूर्ण रूप से कार्य से परहेज किया।
हड़ताल में भागीदार रहे अधिवक्ता पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज भार्गव, युवा अधिवक्ता साथी विकास शर्मा, आकाश राजपूत, अंकित गोस्वामी, रमन शर्मा, सत्तू शर्मा, आकाश वर्मा, मयंक पाठक, श्याम पाठक, अनिकेत राठौर, वीरेंद्र शर्मा, दीपांकर मिश्रा एवं अन्य समस्त अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले कई समय से अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग हम अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही है। जो आज दिनांक तक पूरी नहीं की गई है। यदि समय रहते मांग पूरी नहीं की गई तो जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस हड़ताल का मुख्य मकसद था अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना।