कलेक्टर ने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई
Feb 26 2026
ग्वालियर। अब सार्वजनिक स्थलों पर धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस या चल समारोह बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने इस संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा।
यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि आगामी धार्मिक त्योहारों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जारी आदेश के अनुसार यदि कोई आयोजन एक ही अनुविभाग में प्रस्तावित है, तो संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) से आयोजन के पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यदि कार्यक्रम एक से अधिक अनुविभागों में आयोजित किया जाना है, तो अपर जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) से अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति या समूह की भावनाओं को आहत करने वाले कृत्य या ऐसे कार्य, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 सहित अन्य दण्डात्मक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों और आयोजनों के दौरान शांति व सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी कार्यक्रम से पूर्व विधिवत अनुमति लेना सुनिश्चित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









