हेमा श्रीवास्तव को पीएचडी की उपाधि
Feb 26 2026
ग्वालियर। पीके विश्वविद्यालय शिवपुरी द्वारा आयोजित शोध उपाधि समिति की बैठक में शोधार्थी हेमा श्रीवास्तव को विधि विषय में पीएचडी की उपाधि की प्रदान की गई। हेमा श्रीवास्तव नें अपना शोध कार्य डेमिस्टक वायलेंस अगेन्स्त वूमन इन इण्डिया ए स्टडी विथ स्पेशल रेफरेंस टू ग्वालियर डिस्ट्रीक मप्र विषय पर किया। यह शोध कार्य उन्होंने पीके विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. सुरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में किया।
उनके शोध का वर्तमान समय में घरेलू हिंसा से व्यथित महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मूलत: दतिया जिले की जन्मस्थली एवं वर्तमान मे ग्वालियर जिले की रहवासी हेमा श्रीवास्तव को शोध उपाधि प्राप्त होने पर पीके विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जीतेन्द्र मलिक, मार्गदर्शक डॉ. सुरेन्द्र सिंह बघेल, सहमार्गदर्शक डॉ. पूजा गुप्ता, पिता रामकुमार श्रीवास्तव एवं पति दीपक श्रीवास्तव, पीके विश्वविद्यालय के विधि विभाग एचओडी डॉ. हृदयवीर एवं डीन डॉ. आशीष विश्वकर्मा तथा सर्वधर्म महाविद्यालय की संचालक डॉ. करुण चौहान, अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह चौहान एवं मित्रगणों ने उन्हें बधाई दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









