दुष्कर्म के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी दो आरोपियों को अग्रिम जमानत

Feb 26 2026

ग्वालियर। अधिवक्ता सृष्टि सिंह, आकाश राजपूत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक विवाहित महिला भाई के साथ मायके जाने के लिए निकली थी किन्तु रस्ते में से ही स्टेशन से गायब हो गई, घर वालों के काफी ढूंढने पर भी जब नहीं मिली तो जीआरपी एनजी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस द्वारा महिला को पुणे महाराष्ट्र से बरामद किया गया एवं उसके कथन लेख किए गए जिसमें कोर्ट को दिए बयान में उसने बताया कि मुख्य आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर अपने दो दोस्तों के साथ उसे ले जाया गया था और पुणे में उस से शादी कर अपने अन्य दो दोस्तों की सहायता से दुष्कर्म किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस केस में दो आरोपी राहुल जाटव और सूरजभान को अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया।