दूर ही रहना है ये सबसे कहना है मदिरापान तंबाखू से बचके रहना है

Feb 26 2026

खजुराहो/ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग का लोकोत्सव कार्यक्रम वर्ष 25-26 खजुराहो में स्थित पाहिल वाटिका में आयोजित किया गया। .तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश के तकरीबन डेढ़ सैकड़ा से अधिक शासकीय और अशासकीय लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों से शैलानियों और नगरवासियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों और खामियों से आगाह किया गया।
शासकीय कला पथक दल सामाजिक न्याय विभाग के कलाकार राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके जरिए प्रदेश वासियों को नशे की बुरी आदतों से बचने और इसकी रोकथाम करने तथा इससे होने वाले दुष्परिणामों से बचने की बेहद आवश्यकता है। नशा मुक्त संकल्पों,लोक नृत्यों, नुक्कड़ नाटकों, लोक एवम् नशा मुक्ति गीतों के माध्यम से आम जनता को जागरुक किया जा रहा है।
इस राज्य स्तरीय लोकोत्सव में शहडोल, सतना, जबलपुर, शिवनी, छिंदवाड़ा, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, इन्दौर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं मुरैना आदि जिलों से उपस्थित शासकीय कला पथक दलों द्वारा भी विभागीय योजनाओं और नशा मुक्ति पर आधारित पारंपरिक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।