मप्र सरकार विकलांग, वृद्ध विधवा, विरोधी-जौहरी
Feb 26 2026
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी और आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विकलांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता निराश्रितों को हर माह दी जाने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय समाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि करना तो दूर विगत कई माह से समय पर नहीं दे पा रही हे। आज फरवरी माह खत्म होने को हे इससे बड़ी इस सरकार की विडम्बना नहीं कहें तो क्या आज दिनांक तक इन निराश्रितों की समाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं जारी की गई हे। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश सरकार विकलांग वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता विरोधी सरकार हे। जौहरी ने आगे कहा कि जो सरकार जमीन पर सबसे अधिक कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने बाले निराश्रितों को मात्र छै सौ रुपए पेंशन सही समय पर नहीं दे पा रही तो ऐसी सरकार के लिए बड़े ही शर्म की बात हे। जौहरी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्य शैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि अगर सत्ता संभाल नहीं पा रहे हे तो अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









