खाटू वाले श्याम बिहारी के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त
Feb 26 2026
ग्वालियर। लकवा पीडि़त रूपेश खंताल तीर को फायदा होने पर श्री खाटू श्याम सेठ की भजन संध्या सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के भव्य दरबार की आरती और जोत प्रज्ज्वलन के साथ हुई। भजन संध्या में भजन गायक श्रीमती प्रियंका खंताल बावली, प. कन्हैया बुंदेलखंड, पवन खंताल, विशाल उपाध्याय ने अपनी मधुर आवाज में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और श्याम तेरे चरणों की धूल मिल जाए जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और भव्य दरबार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में बाबा की महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति विकास गुप्ता भोलू, आशीष चौधरी पिछोर, श्रीराम सुहाने भोपाल, प्रतीक कनकने भोपाल, राजीव कंथरिया भौती(श्योपुर) मेरा श्याम परिवार एवं माधव सेवा समिति समिति झांसी के सामाजिक बंधुजन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









