टीचर एसोसिएशन ने फ्रेंडली क्रिकेट कराए

Feb 26 2026

ग्वालियर। टीचर एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को रूपसिंह स्टेडियम में फ्रेंडली क्रिकेट मैच कराया गया। जिसका थीम था रोड सेफ्टी अवेयरनेस। इसमें थाटीपुर की और मुरार की दो-दो टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में मुरार की यंग टीम ने थाटीपुर की यंग टीम को हराया। दूसरे मैच में मुरार की सीनियर टीम ने थाटीपुर की सीनियर टीम को हराया। मुरार की यंग टीम के साथ फाइनल खेलने के लिए थाटीपुर यंग टीम और मुरार की सीनियर टीम के बीच में सुपर ओवर हुआ। जिसमें थाटीपुर की यंग टीम ने अपना मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में थाटीपुर की यंग टीम ने मुरार की यंग टीम को 10 ओवर में 112 रन का लक्ष्य दिया, जिसे मुरार की यंग टीम ने अंतिम ओवर में बहुत ही रोमांचित तरीके से एक बॉल शेष रहते हुआ जीत लिया।मुरार से लक्की सर बेस्ट बैट्समैन और नितिन सर बेस्ट बॉलर रहे।