लघु उद्योग भारती मध्य भारत आंचल की एनपीएस पर कार्यशाला आयोजित
Feb 26 2026
ग्वालियर। लघु उद्योग भारती ग्वालियर द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि सुनील त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पुष्पेंद्र सिंह ने नेशनल पेंशन स्कीम के विभिन्न पहलुओं, उसके लाभों तथा दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।
कार्यक्रम के दौरान विजय दीक्षित ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उसके गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं सुनील त्रिपाठी ने उद्योगों को लाभान्वित करने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। सोबरन सिंह तोमर ने व्यापार से जुड़ी प्रमुख समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत्त किए। अंत में लघु उद्योग भारती के सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीतू अग्रवाल एवं कविता जैन ने तथा आभार कपिल जयसिंघानी ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









