डॉ. भगवत सहाय महाविद्यालय मेंछात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Feb 25 2026

ग्वालियर। मप्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की  प्रांत मिडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर भगवत सहाय महाविद्यालय हजीरा में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें सबसे प्रमुख समस्या छात्रों पर आईसी ना होना, बाहर के छात्रों का बिना किसी रोक-टोक कॉलेज के अंदर आना, कॉलेज में आसामाजिक तत्वों का रहना और कॉलेज में दो-दो प्रिंसिपल होने के कारण छात्रों का भ्रमित होना मुख्य मांग है। प्रदर्शन लगभग 6 घंटे तक लगातार चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों प्रिंसिपलों द्वारा लिखित में दिया गया की इन समस्याओं का समाधान जल्द होगा।