लायंस क्लब आस्था की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन
Feb 25 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा तृतीय कार्यकारिणी सभा एवं डीजी, आरसी एवं जेडसी विजिट का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सीमा बंसल द्वारा की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन सत्येंद्र सिंह यादव, ज़ॉन चेयरपर्सन वंदना जाजू की आधिकारिक यात्रा क्लब द्वारा करवाई गयी। विशिष्ट अतिथि पास्ट आरसी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम कर प्रारम्भ उन्नति गोयल द्वारा गणेश वंदना से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ उन्नति गोयल द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुआ, तत्पश्चात सचिव प्रियंका अग्रवाल ने अपनी विस्तृत सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए गत माह में आयोजित सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी दस्तावेज सुव्यवस्थित फाइल के रूप में अधिकारियों को सौंपे, जिसकी प्रांतपाल द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम में सुधीर बाजपेई ने कहा कि क्लब की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रियता और एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्लब वही सेवा कार्य प्राथमिकता से करें जिनकी अपेक्षा सदस्य एवं समाज करते हैं। फेलोशिप को सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोडऩे तथा सेवा प्रकल्पों को और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि आस्था क्लब पूरे प्रांत में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्य अन्य क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, टीम वर्क एवं अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









