राधा कृष्ण मंदिर में होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

Feb 25 2026

ग्वालियर। भोसले की गोट लोहिया बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समस्त सखियों द्वारा राधा कृष्ण की होली एवं श्रीराम की होली हनुमान जी की होली शंकर गौरा की होली के गीत सखियों द्वारा गाए गए एवं सभी ने होली के गानों पर नृत्य किया।  कार्यक्रम में शेफाली अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, गीता सूर्यवंशी, कविता शर्मा, विनीता चतुर्वेदी, संध्या, दीपा, रेखा गुप्ता, मीरा गुप्ता, सीमा गुप्ता, नीलिमा मजूमदार, स्नेहलता, गिरजा गुप्ता, मधु शर्मा, अर्चना मिश्रा, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रही।