प्रशिक्षण कि पाठशाला है पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला

Feb 25 2026

ग्वालियर। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज बालभवन मे संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने उपनिषद के हवाले से कहा कि नर सेवा ही असली नारायण सेवा है हम भाग्यशाली है जो हमने भारत भूमि पर जन्म लिया और उससे भी अधिक भाग्यवान है कि हमें जनता कि सेवा के लिए  भाजपा का मंच एक पार्टी के रूप मे मिला है, दल का आधार एक संगठन, संगठन का आधार कार्यकर्ता और कार्यकर्ता का आधार संघठन कि विचारधारा है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने  प्रशिक्षण, प्रतिक्षण कि व्याख्या करते हुए कहा कि जीवन का प्रत्येक पल हमें कुछ ना कुछ सिखाता है और सपने वह सच होते है जो व्यक्ति जागते हुऐ देखता है। प्रशिक्षण का सही अर्थ नए कार्यकर्ताओं को गढऩे व अनुशासन का मंत्र देना है। इसीलिए सही मायने मे पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला ही कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण कि पाठशाला है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा संगठन का मूल उसके कार्यकर्ता और कार्यकर्ता का कार्य सतत सम्पर्क, सेवा और प्रवास है। पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता वही मूल्यवान है जो संगठन के विचारों को सुनकर उसका आत्ममंथन कर विचारों का आत्मसात करें और पंच परिवर्तन के माध्यम से कैसे समाज को एक नई दिशा प्रदान कर राष्ट्र उत्थान मे सहायक बने। संभागीय सह प्रभारी मधुसूदन भदौरिया ने बताया कि प्रशिक्षण जहाँ नये कार्यकर्ता को विचारवान और अनुशासन सिखाता है वही पुराने कार्यकर्ताओ को निखारने मे सहयोग प्रदान करता है। जिला उपाध्यक्ष विनय जैन ने पीपीटी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से पुरे प्रशिक्षण कार्यक्रम कि रूप रेखा समझाते हुऐ करणीय कार्य का उल्लेख किया और कार्यशाला के अंत मे टोली सदस्य विनोद शर्मा ने प्रशिक्षण मे किये जाने वाले कार्यो कि विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रान के पश्चात प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री और संघ के प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा कि मां के देवलोक गमन पर श्रद्धांजली देकर हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजू पलैया ने किया। कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, विवेक जोशी, जीतेन्द्र गुर्जर, डॉ अरविन्द राय, सुमन शर्मा, मीना सचान, धर्मेंद्र तोमर, जवाहर प्रजापति, बाबा अशोक जादौन, किरण भदौरिया, गिरजा जाटव, करुणा सक्सेना, डॉ वंदना प्रेमी, विकास साहू, केशव मांझी, सत्येंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ निशिकांत मोघे ने दी।