मितेंद्र दर्शन सिंह को आठ घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा
Feb 24 2026
ग्वालियर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआइ इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव को तिलक मार्ग थाने में आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद देर रात छोड़ दिया। इससे पूर्व सोमवार को ग्वालियर से युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस की टीम ने पकड़ा था और उन्हें दिल्ली ले गई। बताया गया है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान की गई।
मितेंद्र दर्शन सिंह को मंगलवार को दिल्ली स्थित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय से हिरासत में लिया गया था। दिल्ली के भारत मंडपम में एआइ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेसियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। खबर है कि पुलिस ने मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व युकां प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि, वे दिल्ली में आयोजित हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









