कॉम्बिंग गश्त 271 वारंटियों सहित हत्या के प्रयास में 7 महीने से फरार आरेपी पकड़ा
Feb 24 2026
ग्वालियर। अपराध व अपराधियों के कस-बल निकालने के लिए विगत रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 271 वारंटियों को पकड़ा। आरोपियों में कोई घर में सो रहा था तो कोई बाहर घूम रहा था।
कॉम्बिंग गश्त में उटीला पुलिस को हत्या के प्रयास में 7 महीने से फरार चल रहा आरोपी मिल गया। अवैध शराब बेचने वालों पर इस दौरान पुलिस की खास नजर रही। पुलिस थाना सिरोल, गिजौर्रा, भितरवार, मोहना, बेहट में अवैध शराब के 1-1 एवं डबरा देहात में अवैध शराब के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह पुलिस बल को निर्देश देते रहे।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिएएसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर विगत रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। गश्त के अति. पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर एवं पुलिस के अन्य अफसरों ने गुंडे-बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी ली कि इस समय क्या कर रहे हैं। पुलिस की निगाहें उन बदमाशों पर थीं, जिनके खिलाफ स्थाई वारंट निकले हुए हैं। पुलिस ने जब बदमाशों के घर की कुंडी खटखटाई तो कोई सोता हुआ मिला तो किसी के परिजनों ने बहानेबाजी शुरु कर दी कि घर पर है नहीं। पुलिस ने जब अंदर झांका तो छिपते हुए नजर आए, जिनकी गर्दन पुलिस ने दबोच ली। 271 वारंटियों को पकडक़र हवालात पहुंचा दिया।
उटीला थाना पुलिस जब गश्त कर रही थी तो हत्या के प्रयास का आरोपी बाहर घूमता हुआ मिल गया। आरोपी धीरज जाटव जुलाई महीने से पुलिस को गच्चा दे रहा था। कुशवाह और जाटव समाज के झगड़े के दौरान इसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। तभी से फरार था। मुखबिर की सूचना पर उटीला थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने आरोपी धीरज जाटव को पकड़ लिया।
एटीएम व होटलों में पहुंची पुलिस
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने ऐसे बैंक एटीएम की चेकिंग की जो सुनसान क्षेत्र में थे। इसके अलावा होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को चेक किया। पुलिस ने शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में गश्त किया और बदमाशों तक यह मैसेज पहुंचा दिया कि बदमाशी की कोई गुंजाइश नहीं है। हिस्ट्रीशीटरों व गुंडों को चेक किया और चेतावनी दी कि अगर बदमाशी के बारे में सोचा भी तो फिर पुलिस अपने अंदाज में निपटेगी। हाल ही में जेल से छूटकर आए बदमाशों के घर भी पुलिस पहुंची और पता किया कि इस समय कर क्या रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









