नौकर व किराएदार निकले चोर, दोनों आरोपियों से 4 लाख का माल बरामद
Feb 24 2026
ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र के तारागंज ढलान लाला का बाजार में गोदाम से कपड़ों के बंडल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने वारदात के महज कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। घटना विगत दिवस की है।
विष्णु अग्रवाल निवासी चाबडी बाजार मोटे गणेश मंदिर के पास कपड़े के कारोबारी हैं। उनका गोदाम रामगंज गली तारागंज ढलान लाला का बाजार में है। विगत रात को विष्णु अग्रवाल गोदाम में ताला लगाकर चले गए थे। सुबह जब वह गोदाम में पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और गोदाम के अंदर रखे लोअर, ट्राउजर, पेंट, रील सहित अन्य सामान गायब था। विष्णु अग्रवाल ने चोरी के मामले में नरेश पुत्र गोपाल राठौर निवासी गिर्राज कॉलोनी, गोल पहाडिय़ा तथा कपिल पुत्र देवलाल प्रजापति नरवर जिला शिवपुरी के ऊपर संदेह जताया था। करीब 4 लाख रुपए का सामान चोरी किया गया था। नरेश राठौर पहले विष्णु अग्रवाल के वहां काम करता था, जबकि कपिल प्रजापति विष्णु के भाई संजय जैन के यहां किराएदार था। इन दोनों ने ही प्लानिंग करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कपड़ा कारोबारी विष्णु अग्रवाल के गोदाम से चोरी उनके पूर्व नौकर तथा भाई के वहां किराए से रहने वाले ने ही की थी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कुछ घंटे बाद दोनों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









