श्याम श्रीवास्तव भगवान चित्रगुप्त प्रगटउत्सव 2026 के बने संयोजक

Feb 24 2026

ग्वालियर। शहर के जाने माने अनुभवी संपादक एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्याम श्रीवास्तव को भगवान चित्रगुप्त प्रगटउत्सव (चित्रगुप्त जयंती) 2026 (कायस्थ छात्रावास दौलतगंज ग्वालियर) का संयोजक बनाया गया है। भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर प्रतिवर्ष पांच दिवसीय कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें कायस्थ समाज के साथ साथ अन्य वर्ग समुदाय के लोग भी हिस्सा लेते है और भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ करते है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन आगामी माह अप्रैल 2026 में किया जाना है। कार्यक्रम वृहद स्तर पर होता है इसलिए छात्रावास समिति द्वारा प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को कार्यक्रम संयोजक बनाया जाता है। 
समिति के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने इस बार यह दायित्व मिलनसार अनुभवी समाज के कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने वाले श्याम को सौंपा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्याम श्रीवास्तव ने भी सभी वरिष्ठजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया और सभी साथी जनों से साथ मिलकर कार्य करने का प्रण भी लिया। 
श्याम श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक बनाये जाने पर अरुण कुलश्रेष्ठ, आकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, डॉ राजीव श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, हर्ष श्रीवास्तव, शशिकांत भटनागर, अमित सक्सैना, अविनाश भटनागर, भूपेंद्र श्रीवास्तव, एड सुरेंद्र खरे, संजीव कुलश्रेष्ठ, रवि श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, पवन सक्सेना, तृप्ति भटनागर, नम्रता सक्सैना, वर्षा श्रीवास्तव, देव शरण श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अच्छेंद्र सिंह, कंचन राव, गीता सूर्यवंशी,संतोष गर्ग, शिल्पा डोगरा सहित सर्व समाज के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।