जीआरएमसी में प्रथम वर्ष नर्सिंग विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण आयोजित

Feb 24 2026

ग्वालियर। जीआरएमसी के ऑडिटोरियम में प्रथम वर्ष के नर्सिंग छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ उपस्थित रहे। इसके साथ ही नोडल अधिकारी डॉ. जीतेंद्र अग्रवाल और नर्सिंग अधीक्षक अंजना का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीन डॉ. धाकड़ ने विद्यार्थियों से कहा कि अस्पताल में मरीजों के साथ सदैव प्रेम, करुणा और त्याग की भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का दायित्व है।
कार्यक्रम में एसएनए एडवाइजर पुष्पा राय, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्रतिनिधि अर्चना जोशी और सूजा नायर ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।